सावन के पहले सोमवार की योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा-शिव करें भक्तों की मनोकामनाएं पूरी

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 10:54 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले सोमवार के लिए देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “भगवान शिव जी को परम प्रिय और पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ जी से प्रार्थना है कि सभी भक्तों पर उनकी कृपा सदा सर्वदा बनी रहे और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों। ॐ नमः शिवाय।“

मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में व्रत रखने वाली लड़कियों को भगवान शिव के आशीर्वाद से मनपसंद जीवनसाथी प्राप्त होता है।  इस महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

ज्ञात हो कि चैत्र के पांचवे महीने को सावन का महीना कहा जाता है। सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था। सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

 

Ruby