सावधान! अगले 72 घंटे आसमान से बरसेगी आफत! घर से न निकले यूपी वाले, इन जिलों में अलर्ट जारी
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:50 PM (IST)
UP Weather Update: पिछले दो दिन आंधी बारिश की मार झेलने के बाद सोमवार को फौरी राहत महसूस कर रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को एक बार फिर मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में सात से नौ अप्रैल के बीच तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इतने दिन जारी रहेगा सिलसिला (rain in up)
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर शुरू होकर 9 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों में भी असर दिखेगा। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
कल कैसा रहेगा मौसम? (weather forecast)
मौसम विभाग ने बताया कि 8 अप्रैल को तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि इसके बाद फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने की सलाह दी है। विभाग ने आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत और सहारनपुर समेत 50 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
किसानों के लिए बड़ी चेतावनी
7, 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। खासतौर पर पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जैसे क्षेत्रों में 60 kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। ओलों की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य रबी की फसलों को भारी नुकसान होने का डर है।

