भगवान श्रीराम पर विवादित बयान! भड़का हिन्दू महासभा, सपा नेता के खिलाफ दर्ज कराई FIR, कहा- धार्मिक अपमान बर्दाश्त नहीं
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 03:40 PM (IST)
लखनऊ: हरदोई में एक सार्वजनिक सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल लोधी द्वारा भगवान श्रीराम की माता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है। इस बयान को लेकर हिन्दू संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, विभिन्न संगठनों और लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कई जगहों पर सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
राजधानी लखनऊ में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने इस बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कोतवाली हजरतगंज में तहरीर देकर आरोपी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव पैदा करती हैं और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत प्राप्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
ये भी पढ़ें :- सपा नेता ने हदें की पार! भगवान राम को लेकर की अश्लील टिप्पणी, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में एक व्यक्ति भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

