इस चर्च की दीवारों पर लिखे हैं भगवद् गीता के श्लोक

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 07:52 AM (IST)

वाराणसी: वाराणसी में एक ऐसा चर्च है जिसमें बाईबल के साथ-साथ भगवद् गीता भी है। वाराणसी के सेंट मैरी कैथेड्रल की दीवारों पर गीता के श्लोक लिखे हुए हैं। ये लोगों को प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। यह चर्च धार्मिक एकता और सौहार्द की मिसाल पेश करता है। सेंट मैरी कैथेड्रल अपने आपमें बेहद खास है।

यहां पर आते हैं सभी धर्मों के लोग
इस चर्च की दीवारों पर पीतल के अक्षरों में न सिर्फ बाईबल, भगवद् गीता और बुद्ध के संदेश उकेरे गए हैं बल्कि प्रार्थना सभाओं में भी इनकी गूंज साफ सुनाई देती है। यहां पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। चर्च के मुख्य पादरी विजय शांतिराज हैं। उन्होंने बताया कि सेंट मैरी कैथेड्रल में सिर्फ ईसाई ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी आते हैं। इसके अलावा यू.पी. के मऊ में फातिमा अस्पताल इलाके में स्थित एक चर्च ने बाईबल के संदेशों के साथ-साथ रामायण के दोहों और कुरान की आयतों को भी चर्च की दीवारों पर लिखवा रखा है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें