पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भालचंद्र यादव कांग्रेस से निष्कासित

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 09:39 AM (IST)

लखनऊ: पूर्व सांसद और संत कबीर नगर क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी रहे भाल चंद्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गुरूवार को कांग्रेस से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया गया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते काँग्रेस अनुशासन समिति के सदस्यों अनुग्रह नारायण सिंह, विनोद चौधरी और राम जियावन ने  भाल चंद्र यादव को छह वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया है।  

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने संत कबीर नगर संसदीय क्षेत्र से अपने प्रत्याशी परवेज खान को बदलकर भालचंद्र यादव को टिकट थमाया था। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी (सपा) मेें थे।

Ajay kumar