भीम आर्मी के भारत बंद का पश्चिम उत्तर प्रदेश में मिला जुला असर

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 12:36 PM (IST)

लखनऊः अनुसूचित जाति जनजाति को प्रोन्नति को आरक्षण नहीं देने के उच्चतम न्यायालय के आदेश में भीम आर्मी के आज बुलाये भारत बंद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिला जुला असर है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ,बुलंदशहर ,अलीगढ़ और मुरादाबाद में कुछ दुकानें बंद हैं। बंद में समान नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध को भी शामिल किया गया है।

बंद को शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया और राष्ट्रीय जनता दल का भी समर्थन है। भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेर को दिल्ली के जामा मस्जिद पर नागरिकता संशोधन के विरोध के कारण गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोचा्र के अघ्यक्ष नितिन राउत ने भी भीम आर्मी के बंद का समर्थन किया है। 

Tamanna Bhardwaj