Bharat Jodo Nyay Yatra: आज आगरा पहुंचेंगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', अखिलेश यादव होंगे शामिल

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2024 - 09:52 AM (IST)

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा आज यानी 25 फरवरी को आगरा पहुंचेगी। यह यात्रा टेढ़ी बगिया स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होगी। इस यात्रा को लेकर कांग्रेसियों का उत्साह और भी बढ़ गया है, क्योंकि आज इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे। अखिलेश दोपहर 2 बजे यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, यात्रा में शामिल होने और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए प्रियंका गांधी भी आ रही है और अखिलेश यादव, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तीनों एक साथ दिखाई देंगे।


आज दोपहर दो बजे आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में अखिलेश उनके साथ रहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा टेढ़ी बगिया से शुरू होकर सौ फुटा रोड स्थित सीएनजी पंप तक पदयात्रा करेगी। इसके बाद शाहदरा, नुनिहाई होते हुए आंबेडकर पुल से यमुना किनारा, हाथी घाट, लाल किला, बालूगंज गुरुद्वारा रोड, मॉल रोड, प्रताप पुरा, राणा प्रताप कॉलोनी, सदर बाजार होते हुए बुंदू कटरा, गोपाल पुरा, सेवला होते हुए तेहरा चौराहे पर पहुंचेगी। वहीं, जौनपुर के बसपा सांसद श्याम सिंह यादव भी आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं।


जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता गुरुवार को सपा के कार्यालय पहुंचे और अखिलेश यादव को आगरा में यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कांग्रेसी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है और पदाधिकारी जनसंपर्क कर रहे है और लोगों को यात्रा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर रहे है। कल यानी शनिवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा'  मुरादाबाद से आगे बढ़ी, जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने भाई के साथ शामिल हुईं। यात्रा जब मुरादाबाद की सड़कों पर बढ़ी तो विभिन्न क्षेत्रों के लोग वहां मौजूद थे।'' खुली जीप में सवार दोनों नेताओं का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद', ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद' और ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' के नारे लगाए।

यह भी देखें...

Content Editor

Pooja Gill