वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में महाराजगंज पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, लोगों ने जगह जगह किया स्वागत

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 02:29 PM (IST)

महाराजगंज (गुलाम गौस राईन) : राहुल गांधी की अगुवाई में पूरे देश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा व उनके संदेश को पूरे देश में फैलाने के लिए हर प्रदेश कांग्रेस समितियां राज्य में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है और राहुल गांधी के प्रदेश में पहुंचते ही इस यात्रा को उसमें मिला देते है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष व कांग्रेस के टिकट से विधायक वीरेंद्र चौधरी भी यात्रा निकाल रहे है। वह रविवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा लेकर कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर होते हुए महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा में पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

BJP देश में नफरत फैला रही
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने रविवार को यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश सहित पूरे देश में नफरत का माहौल फैला रही है। जिसे रोकना हर देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि नफरत के इसी माहौल को समाप्त करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने के लिए देश में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है।



सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के विधायक व प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी हैं। भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दही, लस्सी, आटा, चावल सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगा कर और रोज मर्रा के सामानों को महंगा कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। इस सरकार से जनहित के पक्ष में किसी भी प्रकार के काम की उम्मीद करना अपने पैर पर कुल्हाड़ी के मारने जैसा है। अगर देश प्रदेश में शांति, न्याय, भाईचारा, व महंगाई व बेरोजगारी से आजादी चाहिए तो जनता को 2024 और 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा व देश की कमान देश हित के बारे में सोचने वाली पार्टी कांग्रेस को देना होगा। 

Content Editor

Prashant Tiwari