योगी के गढ़ UP में पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा' ब्रजेश पाठक बोले - ये वही राहुल हैं जो UP छोड़कर केरल चले गए, पढ़ें यूपी 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 06:22 AM (IST)

लखनऊ:  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लिए रवाना हो गई। यात्रा से ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने लोनी बार्डर पर राहुल गांधी का स्वागत किया। योगी के गढ़ UP में यात्रा पहुंचे पर भाजान ने राहुल गांधी पर तंज भी सकना शुरु कर दिया।  उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम  ब्रजेश पाठक ने भारत जोड़ो यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि यह यात्रा यूपी को सिर्फ छूकर ही निकल जाएगी। इससे स्पष्ट है कि यूपी की जनता ने राहुल गांधी और कां॒ग्रेस को नकार दिया है। इसलिए वो सांकेतिक यात्रा लेकर यूपी को छू कर बाहर-बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वहीं राहुल है जो यूपी की जनता को छोड़कर केरल चले गए थे।

1- मोहसिन रजा ने CM Yogi को लिखा पत्र, कहा- वक्फ की संपत्तियों की हो जांच
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के हज समिति के चेयरमैन ​​मोहसिन रजा​ (Mohsin Raza)​ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ​​पत्र​ (Letter)​ लिखकर शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्ड पर प्रशासक नियुक्त करने की मांग ​की​​​​ है।​ जिसमें​ उन्होंने कहा​ है​ ​कि ​​प्रदेश​ (State)​ के सभी जिलों में पिछले 15 वर्षों से अब तक​ की​ जांच ​कराई जाए। साथ ही मोहसिन रजा ने वक्फ संपत्तियों के अधिग्रहण और मुआवजे में ​​भ्रष्टाचार​ (​Corruption)​ का​ आरोप​ भी​ लगा​या​ है।

2- Ghazipur News: मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह नहीं हुए आमने-सामने, अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई
Ghazipur News (आरिफ वारसी): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) की एमपी एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ) में आज मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की पेशी होनी थी, लेकिन मुख्तार अंसारी गाजीपुर नहीं पहुंचे हैं और उनके बांदा जेल से निकलने की कोई सूचना भी नहीं है। इसलिए कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 10 जनवरी तय कर दी है। हालांकि उसरी कांड के गवाह तौकीर ने इस मामले में अपना बयान दर्ज करा दिया है।

3- Bharat Jodo Yatra: राहुल के टीशर्ट पर Priyanka Gandhi ने दिया ये जवाब, बताया क्या है गांधी का कवच, क्यों नहीं लगता उन्हें डर
गाजियाबाद: कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने पर अपने बड़े भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एवं अन्य ‘भारत यात्रियों' का स्वागत किया और कहा कि राहुल ने सत्य का कवच पहन रखा है जिस वजह से भगवान उनकी ठंड और दूसरी सभी चीजों से सुरक्षा करेगा।

4- भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ये वही राहुल हैं जो UP छोड़कर केरल चले गए
लखनऊ: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra)मंगलवार को सुबह दिल्ली से योगी के गढ़ उत्तर प्रदेश में पहुंची,  कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को लेकर जहां सपा, बसाप, आरएलडी राहुल गांधी की तारीफ कर रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम  ब्रजेश पाठक ने भारत जोड़ो यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि यह यात्रा यूपी को सिर्फ छूकर ही निकल जाएगी। इससे स्पष्ट है कि यूपी की जनता ने राहुल गांधी और कां॒ग्रेस को नकार दिया है। इसलिए वो सांकेतिक यात्रा लेकर यूपी को छू कर बाहर-बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वहीं राहुल है जो यूपी की जनता को छोड़कर केरल चले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती है। राहुल गांधी भारत जोड़ने का ढोंग कर रहे हैं। उनकी यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग शामिल हैं।

5- वैश्विक स्‍तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और G-20 के उद्देश्य से छात्रों को अवगत कराएं: Yogi Adityanath
खनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में होने वाले जी-20 सम्मेलनों में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें और छात्रों को वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से अवगत कराएं।

6- Azam Khan की जेब हुई ढीली, Court में जमा करना पड़ा 15000 रुपए का हर्जाना
रामपुर(रवि शंकर): समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) के विरुद्ध उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला रामपुर (Rampur) के एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

7- Bhim Army Chief चंद्रशेखर आजाद ने कंझावला कांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कहा- निर्दयी घटना को पुलिस बता रही एक्सीडेंट
लखनऊ /दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कंझावला में हुई युवती की मौत मामले सियासत भी तेज हो गई। इस मामले में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

8- Noida News: टोका-टोकी से नाराज कर्मी ने साथियों के साथ मिलकर Supervisor पर किया हमला, 9 गिरफ्तार
Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले के ग्रेटर नोएडा (Noida) स्थित ईकोटेक- 3 थाना क्षेत्र की कंपनी में काम के दौरान टोका टोकी से नाराज कर्मचारी (Employee) द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर सुपरवाइजर (Supervisor) की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। पुलिस (Police) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

9- दिल्ली से Uttar Pradesh की ओर रवाना हुई ‘Bharat Jodo Yatra', राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक हैं शामिल

नई दिल्ली/ लखनऊ: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra)मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के लिए रवाना हो गई जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं।

10- Etawah News: सनकी पति ने पत्नी को तीन मंजिला छत से फेंका, अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित?

Etawah News: शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घटिया अजमत अली में देर रात करीब 12 बजे सनकी पति ने अपनी पत्नी को मामूली कहासुनी को लेकर तीन मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया। सनकी पति की मासूम बच्ची ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि, पहले पापा मेरी मम्मी को कमरे में लेकर गए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static