भीम आर्मी अराजक तत्वों का समूह,नक्सलियों से संबंध होने की संभावना

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2017 - 05:49 PM (IST)

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामनगर गांव में हिंसा करने वाला भीम आर्मी संगठन अराजक तत्वों का समूह है और उसका सम्बन्ध नक्सलियों से होने की संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र चन्द्र दुबे ने बताया कि भीम आर्मी संगठन नाम की कोई रजिस्टर्ड संस्था नहीं है इसका कोई अस्तित्व नहीं है।

इस संगठन की जांच कराई जा रही है कि कहीं इसका सम्बन्ध नक्सली संगठन से तो नहीं है। इस असंवैधानिक संगठन के संस्थापक पर धारा 420 के तहत मामला पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत दिनों सहानपुर में हुई ङ्क्षहसा के सिलसिले में 70 से अधिक लोग नामजद हैं और उनके सम्बन्धों के बारे में जानकारी की जा रही है।