भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने की CM योगी की तारीफ, कहा- उनके नेतृत्व में UP बन रहा उत्तम प्रदेश

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 07:27 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में महिला अपराध, भ्रष्टाचार स्वास्थ्य, कोरोना व अन्य मुद्दों को लेकर सख्त हैं। लिहाजा उनके फास्ट काम करने की शैली को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने सीएम की जमकर तारीफ की है। अभिनेता इन दिनों लखनऊ में अपनी फिल्म 'मेरा भारत महान की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की जमकर तारीफ की। प्रदेश सरकार द्वारा पेश किये बजट की उन्होंने सराहना की है। साथ ही पावर स्टार पवन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी। पवन सिंह ने कहा कि मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश का हर क्षेत्र में अग्रिम विकास हो रहा है।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi