भोजपुरी अभिनेता पवन सिं‍ह की बढ़ी मुश्किलें, अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दर्ज कराई FIR

punjabkesari.in Saturday, Aug 03, 2019 - 03:23 PM (IST)

लखनऊः कभी स्क्रीन पर आग लगा देने वाली जोड़ी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के बीच अब विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, अक्षरा सिंह ने अभिनेता पवन सिंह और उसके परिवार के खिलाफ मलाड के मालवानी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

अक्षरा सिंह ने पवन और उसके परिवार पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पवन सिंह के दोस्‍तों पर सोशल मीडिया पर  उनके खिलाफ अश्‍लील और भद्दे कमेंट करने का भी आरोप लगाया है। इसके लिए अक्षरा ने फेसबुक की लिंक भी एफआईआर में दी हैं। अभिनेत्री अक्षरा सिंह की ओर से पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया है। हालां‍कि यह बेलेबल एक्‍ट है, लेकिन पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्‍ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी संभव है, क्‍योंकि यह नॉन बेलेबल है।

Ruby