अयोध्या में पहली बार जुटेंगी भोजपुरी सिने हस्तियां, अवॉर्ड शो में शामिल होंगे ये कलाकार

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 02:34 PM (IST)

अयोध्या: राममंदिर निर्माण के बीच फिल्म जगत की हस्तियां अब अयोध्या की तरफ रुख करने लगी हैं। ऐसे में देश की प्रतिष्ठित पत्रिका सरस सलिल अयोध्या में भोजपुरी सिने आवार्ड शो का आयोजन कर रही है। जिसमें जाने-माने भोजपुरी कलाकार शिरकत कर रहे हैं। 28 फरवरी को होने वाला यह आवार्ड शो अयोध्या महोत्सव के मंच अपना जलवा बिखेरेगा।

दिल्ली प्रेस प्रतिनिधि बृहस्पति पांडेय व सहसंयोजक विवेक पांडेय ने बताया कि सरस सलिल की ओर से आयोजित यह दूसरा भोजपुरी सिने आवार्ड शो है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आवार्ड शो में कलाकारों को अवॉर्ड के साथ-साथ उनके स्टेज परफॉर्मेंस भी होंगे। उनका कहना है कि रामनगरी अयोध्या भोजपुरी सिनेमा का केंद्र बने इसलिये इस तरह का आयोजन अयोध्या महोत्सव के मंच से आयोजित किया जा रहा है।

भोजपुरी सिने अवॉर्ड शो में भोजपुरी सिनेमा जगत से जाने-माने कलाकार, फ़िल्म निर्माता, गीतकार, संगीतकर शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से अभिनेता रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रदीप पांडेय, विनय बिहारी, आम्रपाली दूबे, काजल राघवानी, अरविंद अकेला कल्लू, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, कनक पांडेय, अंजलि सिंह, शुभम तिवारी, चांदनी सिंह, संजना राज, बृजेश त्रिपाठी, संजना सिल्क, अवधेश मिश्रा, अनूप अरोड़ा, देव सिंह सहित तमाम हस्तियां मौजूद रहेंगी।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj