Bhojpuri Song: खेसारी लाल और सपना के "डाल के चलS" गाने ने तोड़े कई रिकॉर्ड, इंटरनेट पर मचाया तहलका

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 05:15 PM (IST)

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव बैक टू बैक अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए दर्शकों को एंटरटेन कर रहें हैं। वहीं खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। इस गाने का टाइटल "डाल के चलS" हैं। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव संग बेहतरीन अदाकारा सपना चौहान भी नजर आ रहीं हैं।

इस गाने के पर अबतक आ चुके हैं 4.2 मिलियन व्यूज
बता दें कि दर्शक "डाल के चलS" म्यूजिक वीडियो को बेहद पसंद कर रहें हैं। इस गाने ने दर्शकों के बीच इतनी जबरदस्त धूम मचाई है कि यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 15 मई को रिलीज हुए इस गाने के वीडियो पर अबतक 4.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को खुद खेसारी ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है और इस गाने के बोल अभिषेक भोजपुरिया ने लिखे हैं। गाने का वीडियो खेसारी और सपना चौहान पर फिल्माया गया है। गाने का म्यूजिक मोनू सिन्हा ने संभाला है।

वहीं "डाल के चलS" म्यूजिक वीडियो में सपना चौहान ने जबरदस्त कमरिया मटकाई है। लोग उनपर से अपनी नजरें ही नहीं हटा पा रहें हैं। वहीं खेसारी लाल यादव और सपना चौहान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया है।

कौन है खेसारी लाल यादव?
शत्रुघ्न कुमार यादव, जिन्हें पेशेवर रूप से खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं। इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म साजन चले ससुराल से वो भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। वे अपनी गायकी भोजपुरी भाषा का उपयोग करते हैं।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj