Bhojpuri Song: बवाल काट रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना ''मुरब्बा'', अभी तक आपने नहीं सुना तो...

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 04:16 PM (IST)

Bhojpuri songs: खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं। उनके गानों को लेकर दर्शक हमेशा उत्साहित रहते हैं। खेसारी के गीतों का आलम यह है कि रिलीज होते ही वह वायरल होने लगते हैं। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग 'मुरब्बा' आज रिलीज कर दिया गया है, जिसकी मिठास उनके फैंस को भी पसंद आ रही है।


ये गाना सब को पसंद आने वाला हैः खेसारी लाल
वहीं इस गाने को आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है। इस गाने को रिलीज होने की कुछ घंटे बाद ही 1.5 लाख से अधिक लोगों ने देखा है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ दिव्या रलहन की केमेस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को लेकर फैंस उनकी वाहवाही करते नजर आए हैं। गाना “मुरब्बा” को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि मेरे सभी गाने ऑडियंस को समर्पित है। मेरी कोशिश हमेशा अपने फैंस के बीच एक मिठास लाने की रही है। यह गाना भी भोजपुरी प्रेमियों के लिए बनाया है और ये गाना सब को पसंद भी आने वाला है। खेसारीलाल यादव ने गाना “मुरब्बा” को शिल्पी राजके साथ मिलकर गाया हैं।  इस गाने के गीतकार अखिलेश कश्यप हैं, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

कौन है खेसारी लाल यादव?
शत्रुघ्न कुमार यादव (जन्म 15 मार्च 1986), जिन्हें पेशेवर रूप से खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है। एक भारतीय अभिनेता , गायक, नर्तक और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रहे हैं। इनको पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम माल भेटाई मेला से मिली। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म साजन चले ससुराल से वो भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। वे अपनी गायकी भोजपुरी भाषा का उपयोग करते हैं।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj