Bhojpuri Superstar पवन सिंह का 'जान हो जरूर अईहा' गाना हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मची धूम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 02:23 PM (IST)

यूपी डेस्क: भोजपुरी सिनेमा  (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार पवन सिंह (Superstar Pawan Singh) का नया गाना ‘जान हो जरूर अइहा’ मंगलवार को रिलीज हुआ। पवन सिंह के इस गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दिया है। मात्र एक दिन में ही इसे 6 लाख से ज्यादा लाेगाें ने इसे देखा है। खबर लिखे जाने तक इस गाने काे 7 लाख 29 हजार लाेगाें ने इस सुना।


बता दें कि पवन सिंह के ‘जान हो जरूर अइहा’ गाने को यूट्यूब पर आए एक ही दिन हुआ लेकिन फैंस का दिल जीत लिया है। पवन सिंह के फैंस ही नहीं भोजपुरी सिनेमा के फैंस भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।


इस गाने को मशहूर भोजपुरी गीतकार अरुण बिहारी ने लिखा है। आज की दौर में इनका लिखा हर एक भोजपुरी गीत सुपरहिट हुआ है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसमें म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है।

 

     

Umakant yadav