राम की पैड़ी पर हुआ दीपोत्सव का भूमि पूजन, 9 लाख दीप जलाए जाने की तैयारी

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 10:57 AM (IST)

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या के राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव के आयोजन के लिए परंपरागत रूप से विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें अवध विश्वविद्यालय के कुलपति व दीपोत्सव के नोडल अधिकारी के साथ संत भी शामिल रहे।

राम नगरी अयोध्या में पांचवे दीपोत्सव पर राम कथा पार्क में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया जाएगा, जिसके लिए संस्कृत विभाग व पर्यटन विभाग द्वारा पूरे परिसर को सजाया और संवारा जा रहा है, तो वहीं राम की पैड़ी पर 7.50 दीप से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी है। जिसकी जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय को दी गई है। 

राम की पैड़ी पर दीप प्रज्वलन को लेकर दीया बिछाए जाने का कार्य शुरू किए जाने की तैयारी है। जिसके लिए अवध विश्वविद्यालय के द्वारा आज राम की पैड़ी पर विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए अवध विश्वविद्यालय की तरफ से 32 घाटों पर लगभग 9 लाख दीप जलाए जाने की तैयारी है, जिसके लिए 12000 वालंटियर एक ही रंग में दिखाई देंगे।


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj