35 वर्ष पुराने मामले में BHU के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंचल सिंह भेजे गए जेल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 08, 2017 - 05:28 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता चंचल सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर अपर मुख्य न्यायालय पंचम कोर्ट में पेश किया। जिसके चलते 35 वर्ष पुराने मुकदमे में दीवानी अदालत ने चंचल सिंह को जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार बदलापुर तहसील के लाल कापुरा गांव निवासी चंचल सिंह के खिलाफ 2 मार्च, 1982 को तत्कालीन आईएएस अधिकारी टी.डी.गौर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने उसपर विकास खंड कार्यालय में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और धमकी देने का आरोप लगाया था।

मुकदमे में पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय भेजा। न्यायालय से कई बार सम्मन भेजा गया, लेकिन चंचल सिंह हाजिर नहीं हुए। अदालत ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने चंचल सिंह को गिरफ्तार कर आज अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पंचम) अमर सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेल भेज दिया है। उसकी जमानत प्रार्थना पत्र पर कल सुनवाई होगी।