BHU प्रकरण पर बाेली RSS-मुसलमान ने पढ़ाया साहित्य तो संकट नहीं आ जाएगा

punjabkesari.in Saturday, Nov 23, 2019 - 11:40 AM (IST)

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में(BHU) के संस्कृत विभाग में मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान की नियुक्ति पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन छात्रों का विरोध धरना प्रदर्शन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बयान विश्वविद्यालय में शांति बनाने वाला हो सकता है। RSS का कहना है कि फिरोज ख़ान का विरोध करना गलत है। इस तरह का विरोध विधि विरूद्ध व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है। यह नियुक्ति वैधानिक चयन प्रक्रिया के साथ है। इस तरह से देश का माहौल सांप्रदायिक तौर पर बिगाड़ेगा।

बता दें कि RSS की संस्था संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्रीश देव पुजारी ने कहा कि मुसलमान ने साहित्य पढ़ाया तो कोई संकट नहीं आ जाएगा। वहीं उन्होंने छात्रों से अपील किया कि यूनिवर्सिटी का शिक्षण माहौल खराब न करें। उन्होंने छात्रों से आंदोलन वापस लेने व फिरोज खान से निर्भय होकर यूनिवर्सिटी में शिक्षण कार्य करने की अपील की है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन से माहौल जल्द से जल्द सामान्य कराने की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भ्रम न फैले, इस नाते संस्कृत भारती की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर रहा हूं। संस्कृत भारती का भारत के अतिरिक्त 17 देशों में काम है। जिसमें अरब देश भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा गीत ही है-पाठ्येम संस्कृतं जगति सर्व मानवान। भारत में हमने हजारों व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया है। उन्हीं में से एक डॉ. फिरोज खान भी हैं।

संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महामंत्री श्रीश देव पुजारी ने कहा कि कुछ लोग संचार माध्यमों से असत्य प्रचार कर रहे हैं। कि डॉ. फिरोज अब कर्मकांड पढ़ाएंगे, यज्ञ कराएंगे। नियुक्ति प्रक्रिया पर संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। सब के विभाग भिन्न-भिन्न हैं व सभी में विद्वान प्राध्यापक हैं। किसी मुसलमान ने साहित्य पढ़ाया तो संकट नहीं आ जाएगा।

Ajay kumar