बाराबंकी में बड़ा हादसा: घाघरा नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों समेत 3 रिश्तेदार डूबे, दो शव बारामद

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 05:12 PM (IST)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब घाघरा नदी में नहाने गए एक ही साथ पांच बच्चे डूब गए। नदी पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। डूबने वालों में नूर आलम 26 पुत्र अब्दुल हेई, अहम रजा 15 पुत्र मो शकील, हमजा 12 वर्षीय पुत्र मो शकील, शाफ अहमद 12 वर्षीय पुत्र महमूद आलम, अमान 10 वर्षीय का नाम शामिल है।  घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शाफ अहमद व अमान शव निकाल लिया है जबकि तीन की तलाश कर रही है।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  टिकैतनगर थाना क्षेत्र के चिर्रा गांव के पास नदी में पांच बच्चे नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए जिसकी वजह से नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों और स्थानीय नाविकों की मदद से दो शव बरामद कर लिया है। शेष लापता बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। वहीं घटना के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Content Writer

Ramkesh