यूपी में बड़ा हादसाः देवरिया में 80 साल पुराना जर्जर मकान गिरा, मलबे में दबने से तीन की मौत
punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 10:22 AM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के अंसारी रोड के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, अंसारी रोड के पास करीब 80 साल पुराना एक मकान गिर गया, जिसके नीचे तीन लोग दब गए। मलबे के नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गई। कई घंटों के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे तीन शवों को बाहर निकाल लिया है।
बता दें कि इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने बताया कि गिरने वाले इस पुराने मकान में किराए पर एक परिवार रहता था। सुबह करीब 3 बजे मकान अचानक गिर गया। जिसमें चार लोग सो रहे थे, उनमें से तीन मलबे के नीचे दब गए, लेकिन एक महिला उसमें से बाहर निकल गई। मलवे नीचे दबे तीनों लोगों की मौत हो गई। चीख-पुकार के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह तथा अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ राहत बचाव कार्य जारी है।
मकान में रहने वाली एक महिला की बची जान
इस घटना में दिलीप, चांदनी व एक मासूम बच्ची पायल की मृत्यु हो गई। लेकिन मकान में रहने वाली प्रभावती देवी उम्र 60 वर्ष दुर्घटना होने से करीब 10 मिनट पहले लघुशंका के लिए करीब 3 बजे घर के बाहर गली में निकली थी। उसी दौरान मकान की नींव भरभरा कर गिर गई। जिससे प्रभावती को भी हल्की चोट लगी है। वहीं, प्रभावती देवी ने यह बताया कि वह 50 साल से इस किराए के मकान में रह रहे है। उनकी मां रामरति देवी किराए पर मकान ले कर रखा था, उसी समय से सभी लोग गुजर-बसर कर रहे थे।
दुसरे किरायेदारों को मकान खाली करने का दिया निर्देश
देवरिया शहर के कई मोहल्लों में सैकड़ों साल पुरानी जर्जर मकान हैं। जिसमें सैकड़ों लोग परिवार सहित रहते हैं। उसमें कई ऐसे मकान हैं जिसमें किराएदारी को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है कानूनी दांवपेच के चलते लोग मकान नहीं खाली कर रहे हैं। इस जर्जर मकान ध्वस्त होने के बाद उस मकान के दूसरे हिस्से में रह रहे लोगों को तत्काल प्रभाव से मकान खाली करने का निर्देश दिया गया है।
सामने आई प्रशासन की लापरवाही
इस घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। बता दें कि शहर के कई हिस्सों में सैकड़ों साल पुराने मकान हैं। जो कभी भी गिर सकते है। उनके गिरने से कई बड़े हादसे हो सकते है। लेकिन प्रशासन की तरह से ऐसे किसी भी मकान के मालिक अथवा मकान में रहने वाले लोगों को कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही लोगों को उन मकानों को खाली करने के लिए कहा गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Vighnaraja Sankashti Chaturthi: आज इन आसान उपायों से करें गणेश जी को प्रसन्न, विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Recommended News

पितृ पक्ष में इस दिन मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यूपी के देवरिया में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

देवरिया में 6 लोगों की हत्या पर सपा ने उठाए सवाल, कहा- सरकार की विफलता से हुई हत्या

देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या