मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्ति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,24 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 12:41 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की अवैध संपत्ति पर योगी सरकार की अब कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मऊ जिला प्रशासन ने 24 एकड़ जमीन को कुर्क कर दिया। बताया जा रहा है कि यह जमीन अवैध रूप से खरीदी गई। यह जमीन मुख्तार अंसारी की मां के नाम पर थी परंतु वसीयत मुख्तार अंसारी और उनके भाई के नाम पर थी। प्रशासन ने बताया यह संपत्ति अपराध जगत से बनाई गई थी।

बता दें कि मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद है। जहां पर जेल की रिपोर्ट से असंतुष्ट कोर्ट ने जेल प्रशासन को स्पष्ट आख्या भेजने का आदेश दिया है। अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने कोर्ट  को बताया कि उन्होंने अपने क्लाइंट मुख्तार अंसारी के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बने मेडिकल बोर्ड की रिकमेंडेशन पर अंसारी को हार्ड-बेड, फिजियोथैरेपी और कुछ अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की है। फिलहाल योगी सरकार उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर काल बन कर कार्रवाई कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static