किसान नेता वीएम सिंह का बड़ा ऐलान- हमारा संगठन आंदोलन से हो रहा अलग

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 05:25 PM (IST)

गाजीपुर: किसान नेता वीएम सिंह ने बुधवार को बड़ा एलान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम आंदोलन से अलग हो रहे हैं। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पर कई आरोप लगाए हैं। वीएम सिंह ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा आंदोलन, हम यहां पर शहीद कराने या लोगों को पिटवाने नहीं आए हैं। हमारा संगठन आंदोलन से अलग हो रहा है।

 

जानकारी मुताबिक वीएम सिंह के संगठन का नाम राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ है। ये संगठन अब आंदोलन का हिस्सा नहीं होगा। वीएम सिंह ने कहा कि इस रूप से आंदोलन नहीं चलेगा। हम यहां पर शहीद कराने या लोगों को पिटवाने नहीं आए हैं। साथ ही राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं पर कई आरोप लगाए हैं। वीएम सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने भड़काया उन पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि हम एमएसपी के लिए आए हैं, हुड़दंग मचाने नहीं आए। जिन लोगों ने ट्रैक्‍टर रैली के लिए तय रूटों का उल्‍लंघन किया, उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जानी चाहिए। जो हुआ, वो बहुत शर्मनाक था। अब हमें यह देखना है कि हम उन लोगों के साथ कैसे आगे बढ़ेंगे, जो आंदोलन को ही खत्‍म करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान का झंडा, गरिमा, मर्यादा सबकी है। उस मर्यादा को अगर भंग किया है, भंग करने वाले गलत हैं और जिन्होंने भंग करने दिया वो भी गलत हैं। जो लेकर गया या जिसने उकसाया उसके खिलाफ पूरी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की भी गलती है जब कोई 11 बजे की जगह 8 बजे निकल रहा है तो सरकार क्या कर रही थी। जब सरकार को पता था कि लाल किले पर झंडा फहराने वाले को कुछ संगठनों ने करोड़ों रुपए देने की बात कही थी, तो सरकार क्या कर रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static