ब्राह्मण महासभा का बड़ा ऐलान, कहा- UP में लगी फूलन देवी की प्रतिमा तो विकास दुबे व श्रीप्रकाश शुक्ला की भी लगवाऊंगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 08:29 PM (IST)

कानपुरः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रहै। सभी दलों ने जनता जनार्दन को लुभाने के लिए तरह-तरह के पासे फेंकने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में प्रदेश में ब्राह्मण कार्ड का खेला भी जोरों से हो रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भी कानपुर में बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि यदि फूलन देवी की प्रतिमा लग सकती है तो ब्राह्मणों के महापुरुष विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला की प्रतिमा भी प्रदेश में लगेगी।

बता दें कि चौबेपुर के ग्राम बरुआ में भगवान परशुराम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान त्रिपाठी ने भरे मंच पर घोषणा करते हुए कहा कि ब्राह्मण महासभा यूपी में प्रकाश शुक्ला और विकास दुबे की प्रतिमा स्थापित कराएगी। उन्होंने कहा कि जब फूलन देवी डकैत और ददुआ डकैत की प्रतिमा उनका समाज लगाता है जो घोषित डकैत थे तो जो ब्राह्मणों के महापुरुष और वीरता के प्रेरणास्रोत हैं उनकी प्रतिमा क्यों नहीं लग सकती है। पूरा ब्राह्मण समाज इसका समर्थन करता है।

त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों के साथ अन्याय किया जा रहा था तब ये सभी दल कहां थे। विकास दूबे और श्रीप्रकाश शुक्ला के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर वे गुनाहार थे उन्हें न्यायालय सजा देती है। सरकार कौन होती है सजा देने वाली। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 छला जाएगा। समाज के लोगों को ये सवाल जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि कइन सबमें खुशी दुबे का दोष क्या है?  

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi