UP Election 2022: अखिलेश, मायावती को बड़ा झटका, सपा-बसपा के 10 MLC भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 01:03 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का बद बदल का दौर जारी है। इस क्रम में सपा और बसपा के दस विधान परिषद सदस्य (MLC) भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। पार्टी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं भाजपा की इस सेंधमारी से सपा बसपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा में शामिल होने वाले नेता  विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन व बसपा के ब्रजेश कुमार सिंह प्रिंसू का नाम शामिल है। 

PunjabKesari

बता दें कि सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधान परिषद सदस्य (MLC)  सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी है। भाजपा ने इन सदस्यों को विधान परिषद के आगामी नगर निकाय क्षेत्र चुनाव में उम्मीदवार बनाने की भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। सपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका रही है। विधानसभा चुनाव से पहले इन सदस्यों के भाजपा में शामिल होने से सपा बसपा को विधानसभा चुनाव में काफी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static