अखिलेश यादव को बड़ा झटका! ओपी राजभर राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को देंगे वोट

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 10:13 AM (IST)

लखनऊ: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के साथ जाने का ऐलान करते हुए कहा है कि सुभासपा राष्ट्रपति चुनाव में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी के साथ जाएगी और सुभासपा के 6 विधायक द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि वो अभी भी अखिलेश के साथ हैं और गठबंधन में जब तक वो हैं तब तक हम रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि वो अखिलेश के साथ वोट देने के लिए तैयार था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static