कांग्रेस को बड़ा झटका, मायावती ने कहा नहीं होगा महागठबंधन

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 04:57 PM (IST)

लखनऊ: 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर महागठबंधन की संभावनाएं उस समय खत्म हो गई जब बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पर जबदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नेतृत्व हमें स्वीकार नहीं। उन्होंने कहा कि 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस हठी बनती जा रही है।मायावती ने कहा कि कांग्रेस अपने हितों के लिए विपक्ष का इस्तेमाल कर रही है और भाजपा के प्रति नरम रवैया अपनाए हुए हैं।

मायावती ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बसपा को खत्म करना चाहती है। बसपा को बेचारी पार्टी नहीं है। मायावती ने कांग्रेस का महागठबंधन से बाहर कर यह बता दिया कि असली बॉस कौन है। मायावती ने कहा कि मैं कांग्रेस को जड़ से उखाड़ दूंगी।

इस दौरान मायावती ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता कांग्रेस-बीएसपी के गठबंधन की इच्छा नहीं रखते हैं। मायावती ने कहा कि दिग्विजय ने कहा था कि मायावती ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों से डरी हुई है लेकिन एेसा कुछ नहीं है।

मायावती ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इरादे ईमानदार हैं। हालांकि कुछ कांग्रेस नेता इस पर छेड़छाड़ कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो ने दिग्विजय सिंह जो बीजेपी एजेंट बताया और कहा कि वे इसलिए यह बयान दे रहे हैं कि उनके पास केंद्र से बहुत दबाव है, इसलिए वह इस गठबंधन को नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) घमंडी हो रहे हैं और गलत धारणा के तहत हैं कि वे भाजपा को अपने आप को पराजित कर सकते हैं, लेकिन जमीन की वास्तविकता यह है कि लोगों ने कांग्रेस की पार्टी को उनकी गलतियों और भ्रष्टाचार के लिए माफ नहीं किया है। मायावती ने कहा कि वे (कांग्रेस) खुद को सुधारने के लिए तैयार नहीं हैं।

Anil Kapoor