MLC उप चुनाव में सपा को बड़ा झटका, कीर्ति कोल का पर्चा हुआ निरस्त

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 12:53 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले MLC उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश द्वारा घोषित उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा निरस्त हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी उम्र को  28 वर्ष दिखाई थी। जबिक MLC उम्मीदवार के लिए न्यूनतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। जिसके बाद उनके नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया।

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 31 जुलाई को विधान परिषद उम्मीदवार कीर्ति कोल के नाम की घोषणा की थी। इसकी जानकारी पार्टी  ट्विटर हैंडल से दी थी। कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से सपा की प्रत्याशी रह चुकीं हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। फिलहाल पर्चा खारिज होने की वजह से अब भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। विधान परिषद उप चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static