Ramakant Yadav: सपा विधायक रमाकांत यादव को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सुनाई 9 महीने की सजा...जुर्माना भी ठोका

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 01:20 PM (IST)

Ramakant Yadav: समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट बड़ा झटका दिया है। दरअसल, 2019 में नगर कोतवाली में काफिला निकलने के दौरान हुई मारपीट के मामले में 9 महीने की सजा और 7 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया है। 

गौतरलब है कि वर्ष 2019 में सदर कोतवाली क्षेत्र में मारपीट का मामला हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए थे। उस समय रमाकांत यादव पर बलवा, मारपीट करने, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपत्र दाखिल किया।

 उसके बाद एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने रमाकांत को दोषी पाते हुए सजा सुनाया है। रमाकांत को फतेहपुर जेल से न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। उनकी पेशी को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

 

Content Writer

Imran