Big Breaking: प्रयागराज में पोलिंग बूथ के पास बम विस्फोट से मचा हड़कंप, एक युवक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 06:05 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच प्रयागराज से हादसे की एक खबर ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। दरअसल, करेली थाना क्षेत्र में मतदान से 10 मीटर दूर पर एक बम धमाका हो गया। इस धमाके में कई लोग घायल हो गए जब एक व्यक्ति की मौत हो गई। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचांया। हालांकि घटना के बाद से लोग दहशत में है। 



वहीं इस मामले में एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया के दो युवक एक थैला में कुछ विस्फोटक सामग्री को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान थैला अचानक गिर गया। जिसे विस्फोट हो गया इसे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  उन्होंने बताया कि इससे चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फिलहाल क्षेत्र में इनका आना संदिग्ध है। लापरवाही बरतने वालों पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इस संबंध में जांच की जा रही है। 

Content Writer

Ramkesh