साध्वी की मायावती को बड़ी चुनौती, हिम्मत है तो फतेहपुर से जीतकर दिखाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 07:52 PM (IST)

फतेहपुर: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बसपा प्रमुख मायावती को चुनौती दी है कि मेरे खिलाफ फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। केन्द्रीय मंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला।

फतेहुपर जिले के 4 दिवसीय दौरे पर आईं ज्योति ने कहा कि 2019 में मायावती 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। अगर वह चुनाव लड़ना चाहती है तो फतेहपुर लोकसभा सीट से जीतकर दिखाएं। उन्होंने अखिलेश पर हमला बोला और कहा कि उनका यह बयान निराशापूर्ण है कि यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है और जनता भय के साए में जी रही है।

साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भयभीत नहीं लेकिन विपर्क्षी पार्टियां जरुर डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने इस तरह का बयान इसलिए दिया है क्योंकि राज्य में सपा का अस्तित्व खत्म हो रहा है। अखिलेश अपने शासन के जंगलराज को याद करें जिसमें मथुरा जैसा भयानक कांड हुआ था।

Anil Kapoor