लोकसभा चुनाव से पहले UP BJP में बड़ा बदलाव, कई क्षेत्रों और जिलों के बदले गए प्रभारी

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 01:39 PM (IST)

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश BJP ने कई क्षेत्रों और जिलों के प्रभारी बदले दिए हैं। दरअसल आज भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्ष की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में प्रभारियों की नई लिस्ट पर मुहर लगा दी गई है। साथ ही विधानसभा की संचालन समिति बनाई गई है।

बता दें कि आज यानी सोमवार को लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में 6 क्षेत्र प्रभारियों को बदला गया है। अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय को बनाया गया है। काशी क्षेत्र  की जिम्मेदारी अमरपाल मौर्य को सौंपी गई है। वहीं, ब्रज क्षेत्र में संतोष सिंह, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता और गोरखक्षेत्र में गोविंद शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के 98 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी और 6 संगठनात्मक क्षेत्र के प्रभारी बदले गए हैं। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश और हम सब मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static