योगी सरकार का बड़ा फैसला, 6 माह तक किसी भी हड़ताल पर लगाई रोक

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 08:36 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में छह महीने के लिए किसी भी प्रकार की हड़ताल पर रोक लगा दी है। सरकार के फैसले के बाद अब प्रदेश का कोई भी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर सकेगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने कोरोना संकट के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
 
इस संबंध में कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने अधिसूचना जारी किया है। इसमें कहा गया कि राज्य सरकार ने यह फैसला लोक हित को देखते हुए लिया है। उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 के तहत राज्यपाल ने छह मास की अवधि के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी है। इसके दायरे में उत्तर प्रदेश राज्य के कार्य-कलापों से सम्बन्धित किसी लोक सेवा, राज्य सरकार के स्वामित्वाधीन या नियंत्रणाधीन किसी निगम के अधीन किसी सेवा तथा किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन सेवा शामिल है।
 

Edited By

Ramkesh