योगी सरकार का बड़ा फैसला, फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 02:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया है। बता दें इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम बदल कर अध्योध्या किया था अब  फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या जंक्शन कर दिया है। 

 उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था। 

 

 

Content Writer

Ramkesh