थरवई में सामूहिक हत्या काड़ में बड़ा खुलासा, महिलाओं से रेप की पुष्टि

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 02:49 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई  के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। FSL लैब की रिपोर्ट में महिलाओं से  गैंगरेप पुष्टि हुई है।  फिर उन्हें  ईंट-पत्थर से मारकर सभी की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने साच्क्षय को मिटाने के लिए मकान में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हालांकि इस मामले में आरोपियों ने अपना जुर्म को स्वीकार कर लिया है। आरोपी लूट की नीयत से मकान में घुसे थे जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।  सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी। वहीं अब इस मामले में FSL लैब से आई रिपोर्ट में महिलाओं रेप की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि घटना में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।  

Content Writer

Ramkesh