डॉ. योगिता के मर्डर को लेकर हुआ एक और बड़ा खुलासा, हत्यारे ने छिपाई असली बात

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 05:08 PM (IST)

आगरा: डॉ. योगिता गौतम की हत्या को लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में योगिता की हत्या गोली मारकर की गई है। हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी ने अपने पिता की पिस्टल से योगिता को 3 गोलियां मारी थी। डॉ. योगिता को एक गोली सिर में, दूसरी गोली कंधे में और तीसरी गोली सीने में लगी है। बता दें कि डॉ. विवेक तिवारी ने कबूल किया था कि हमने डॉ. योगिता की हत्या गला दबाकर और बाद में चाकू से सिर में वार कर किया है। 

PunjabKesari
                                                    (हत्यारा 
डॉ. विवेक तिवारी)

इससे पहले हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी ने कबूल किया था कि ‘‘हमारे और योगिता के संबंध करीब 7 साल से थे। जालौन से डॉ. योगिता से मिलने करीब 6.30 बजे पहुंचा था। इस बीच लास्ट बार मीटिंग के दौरान डॉ. योगिता जब मेरी कार में बैठी तो शुरूआत में ही झगड़े स्टार्ट हो गए। इस दौरान मैंने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। मुझे लगा कि गला दबाने के बाद भी उसकी मृत्यु नहीं हुई है तो मैंने अपनी कार से चाकू निकाला और उसकी सर पर वार किया। इसके बाद एक सुनसान इलाके में उनकी बॉडी को फेंक दिया।’’

PunjabKesari
                                       (डॉक्टर योगिता गौतम काे साथियाें ने दी श्रद्धांजलि)

बता दें कि आगरा एस.एन. हॉस्पिटल की महिला जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम का शव गुरूवार को बमरौली कटरा के पास मिला। जो दिल्ली के शिवपुरी की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static