CM योगी का बड़ा तोहफा, 22 PCS अफसरों का किया प्रमोशन, जानिए नामों की लिस्ट जिन्हें मिलेगी नई प्रशासनिक जिम्मेदारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 06:37 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रमोशन के जरिए 22 पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत कर दिया है। यह प्रमोशन लंबे समय से प्रतीक्षित था, जिससे संबंधित अधिकारियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर है।

 आप को बता दें कि प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की सूची में कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने राज्य प्रशासन में वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। जिन अधिकारियों को आईएएस कैडर में शामिल किया गया है, उनमें प्रमुख नाम हैं:

-भानु प्रताप यादव
-दयानंद प्रसाद
-विधान जायसवाल
-विनोद कुमार गौड़
-राजेश कुमार सिंह
-सचिन कुमार सिंह
-बलराम सिंह
-विवेक कुमार श्रीवास्तव
-शैलेंद्र सिंह भाटिया
-बसंत अग्रवाल
-गुलाब चंद्र
-राजेश कुमार
-राम सुरेश वर्मा
-योगेंद्र कुमार
-रणविजय सिंह
-नीलम
-देवी प्रसाद पाल
-वंदिता श्रीवास्तव
-अंजू लता
-महेंद्र कुमार सिंह
-जय नाथ यादव
-विनय कुमार सिंह

इन अधिकारियों को अब आईएएस कैडर में सम्मिलित कर उनके कंधों पर और भी बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जल्द ही जिलों में तैनाती दी जाएगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static