बड़ी खबर: यूपी कैबिनेट में 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव पास

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 02:36 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 14 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। जानकारी मुताबिक भारत सरकार द्वारा दिया गया 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश की कैबिनेट में पास किया गया। बता दें कि आज इस पर फैसला करने के बाद योगी सरकार तीसरी राज्य सरकार बन गई है। जहां पर इस फैसले को लागू किया जा रहा है। इससे पहले गुजरात और झारखंड सरकार ने इसे लागू कर दिया है, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में इसे लागू नहीं किया गया है।

Anil Kapoor