बड़ी खबर: अखिलेश यादव बने नेता प्रतिपक्ष, सपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 01:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा विधानमंडल का नेता चुनाव गया है। इसके साथ तय हो गया है कि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे।

बता दें कि शनिवार को लखनऊ में सुबह 11 बजे से समाजवादी पार्टी के चुने हुए विधायकों की बैठक हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक अवधेश सिंह नेता प्रतिपक्ष को लेकर अखिलेश यादव के नाम का प्रस्ताव रखा जो जो सर्वसम्मति से पारित हुआ। जबकि इसका अनुमोदन आलम बदी ने किया। वहीं विधान मंडल दल के नेता का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा। साथ ही विधान परिषद के लिए प्रस्ताव राजेंद्र चौधरी ने किया। मतलब साफ है कि अब सदन में अखिलेश यादव जनता का पक्ष रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static