बड़ी खबर: तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत, मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Jun 03, 2021 - 01:00 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब तालाब में नहाने गए 5 बच्चे डूब गये। आनन फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 शवों को रेस्क्यू कर निकाला लिया।
जानकारी के मुताबिक मामला गोंडा जिले के रसूलपुरखान गांव का बताया जा रहा है जहां पर तालाब में नहाने गए एक साथ डूब गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बच्चे काल के गाल में समागए। बताया जा रहा है कि मृतक एक घर के है। बता दें कि बीते दो दिन पहले ही जिले में रात में एक घर में  विस्फोट होने के बाद 8 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं यह जिले में दूसरी घटना सभी को झकझोर दिया है। 

Content Writer

Ramkesh