नौकरी से निकाले गए यूपी के 25 हजार होमगार्डों के लिए बड़ी खुशखबरी

punjabkesari.in Thursday, Oct 24, 2019 - 12:05 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल में नौकरी से निकाले गए 25 हजार होमगार्डों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गृह मंत्रालय ने सभी होमगार्डों की सेवाएं फिर से बहाल करने का आदेश दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि अगला आदेश जारी होने तक इनकी सेवाएं जारी रहेंगी। होमगार्डों के लिए गृह मंत्रालय का ये आदेश दिवाली पर किसी बोनस से कम नहीं है। 

बता दें कि योगी सरकार ने बजट पर अतिरिक्त भार बढऩे की बात कहकर इन होमगार्ड की ड्यूटी खत्म कर दी थी। सरकार ने बजट में बैलेंस करने के लिए होमगार्डों की छंटनी की है। कानून व्यवस्था में ड्यूटी देने वाले होमगार्डों की संख्या में 32 प्रतिशत कमी की गई है। बता दें कि, एडीजी के आदेशानुसार 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं समाप्त हुई हैं। एडीजी पुलिस मुख्यालय, बीपी जोगदंड ने ये आदेश जारी किया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 40 हजार होमगार्ड की ड्यूटी समाप्त की जा चुकी है। होमगार्ड की ड्यूटी में भी बदलाव किया गया है। अब उनको 25 दिन की  बजाय 15 दिनों की ड्यूटी ही मिल सकेगी।
 

Ajay kumar