हापुड़ से बड़ी खबर: पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 8 मजदूरों की मौत...कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 05:07 PM (IST)

हापुड़: यूपी में हापुड़ के धौलाना थाना के UPSIDC में बड़ा हादसा हो गया है। जहां फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कई मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस वक्‍त राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। बढ़ी संख्य में मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद हापुड़ में बॉयलर फटने से लगी आग में हुई 6 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आलाधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj