BIG NEWS: पुलिस ने खोज निकाली श्रीकांत त्यागी की लोकेशन! मोबाइल 10 बार हुआ ऑन-ऑफ

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 12:58 PM (IST)

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाला 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ताबड़तौर छापेमारी कर रही है। पुलिस कड़ी मशक्कत से त्यागी की तलाश में जुटी हुई है।  बताया जा रहा है कि एसटीएफ और एसओजी की 40 टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। दिन-रात ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि रविवार को श्रीकांत त्यागी ने 10 बार अपना मोबाइल फोन ऑन और ऑफ किया है। यही वजह है कि उसकी लोकेशन पुलिस को मिल पाई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक श्रीकांत ओमैक्स सोसायटी से होंडा सिविक कार से निकला। इसके बाद रास्ते में स्कॉर्पियो में सवार हो गया। वहीं, होंडा सिविक लेकर ड्राइवर लौट आया। आगे चलकर श्रीकांत त्यागी ने स्कॉर्पियो भी छोड़ दी। चौराहों पर खंगाले गए फुटेज में स्कॉर्पियो वापस आती दिखी। इस दौरान उसने तीसरी कार ऐसी जगह बदली, जहां पर कैमरे नहीं थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हापुड़ टोल प्लाजा से श्रीकांत त्यागी की वह कार भी बरामद कर ली जिसे आखिरी बार उसने इस्तेमाल की थी। वहीं, अब पुलिस को लोकेशन मिली है कि श्रीकांत त्यागी उत्तराखंड में है। पुलिस की मुताबिक हरिद्वार के बाद उसकी लास्ट लोकेशन ऋषिकेश में मिली, उसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की सात टीमें उत्तराखंड में दबिश दे रही हैं। वहां, रात भर छापामारी चली।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ और एसओजी की 40 टीमें अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर रही हैं।  मेरठ, सहारनपुर, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ और उत्तराखंड में ताबड़तोर छापेमारी चल रही है। इस बीच हाल ही में यह भी खबर आ रही है कि श्रीकांत शर्मा कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इस बीच नोएडा अथॉरिटी ने ओमैक्स सोसाइटी में श्रीकांत शर्मा के फ्लैट के पीछे बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से धवस्त कर दिया गया है।

इतना ही नहीं उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति को कुर्क की तयारी की जा रही है। उधर,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योगी सरकार में अपराधी कोई भी हो योगी सरकार में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि श्रीकांत त्यागी का उत्तराखंड में भी बड़ा कारोबार है। पड़ोसी राज्य में उसके आधा दर्जन से ज्यादा फ्लैट हैं। श्रीकांत त्यागी ने ऋषिकेश और  हरिद्वार में जमीन भी खरीद रखी है। हाल ही में त्यागी ने CNG पाइप बिछाने का बड़ा ठेका हासिल किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static