बड़ी खबरः 10 जून को भगवान शिव की पूजा के बाद तेज होगा राम मंदिर निर्माण कार्य

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 06:16 PM (IST)

अयोध्याः कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थल खोलने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में अब अयोध्या की राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण से पहले भगवान शिव की आराधना भी की जाएगी। कुबेर टीला पर विराजमान शशांक शेखर के मंदिर में 10 जून से अनुष्ठान शुरू होगा और इसी के बाद राम मंदिर के ढांचे पर काम शुरू होगा।

10 जून को सुबह 8 बजे ये संत करेंगे पूजा 
बता दें कि शिव की पूजा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास करेंगे। यह पूजा सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी और लगातार 2 घंटे तक पूजन किया जाएगा। जिसके बाद मंदिर निर्माण के लिए फाउंडेशन बनाने वाली कंपनी L&T काम की शुरुआत करेगी। इसके लिए L&T कंपनी के अधिकारियों ने परिसर में पहले से डेरा डाल लिया है। 

पूजा बाद होंगे निर्माण कार्य शुरू
इस बारे में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया कि भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त से पहले भगवान रामेश्वर की स्थापना कर उनका अभिषेक किया था। इसलिए मंदिर निर्माण से पहले भगवान शशांक शेखर का पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण की तैयारी की जा चुकी है। तराशे गए पत्थरों से ही मंदिर का निर्माण किया जाना है। पहले रामजन्मभूमि में स्थित कुबेर टीला पर भगवान शशांक शेखर की आराधना की जाएगी। उसके बाद कार्य को प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10 जून को शशांक शेखर भगवान का पूजन शुरू होगा। उसके बाद मंदिर निर्माण शुरू करने की बात है। हर कार्य के प्रारंभ में रुद्राभिषेक आवश्यक होता है। सारी तैयारी पूरी है। इसमें कोई देर नहीं है। महामारी खत्म होते ही बड़े जोरों से कार्य होगा। 

Tamanna Bhardwaj