बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 03:06 PM (IST)

लखनऊ: सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया हैं, बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत थी जिसकी वजह से उन्हे मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से बीमार थी। आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को हवाई जहाज से लखनऊ लाया जाएगा।

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता के निधन हुआ है। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं।

बता दें कि मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता हैं। साधना के एक बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है। अपर्णा यादव बीजेपी नेत्री हैं। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj