योगी सरकार का बड़ा आदेश- 6 महीने के लिए UP में लगाया हड़ताल पर प्रतिबंध

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 01:27 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए यूपी में छह माह के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बारे में अपर मुख्य सचिव कार्मिक डॉ. देवेश कुमार चतुर्वेदी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के राज्य कार्य-कलापों से संबंधित किसी लोक सेवा, निगमों और स्थानीय प्राधिकरणों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसके बाद भी हड़ताल करने वालों के खिलाफ विधिक व्यवस्था के तहत कार्रवाई की जाएगी।

क्या होता है एस्मा एक्ट? 
बता दें कि अधिनयिम 1966 के तहत यूपी सरकार की ओर से लागू किए गए एस्मा एक्ट को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद लागू किया जाता है। एम्सा एक्ट प्रदर्शन और हड़ताल करने वालों के लिए बनाया है। इसके लागू होने के बाद प्रदेश में कहीं भी प्रदर्शन या हड़ताल पूरी तरह बैन कर दिए जाते हैं। एस्मा एक्ट लगने के बाद भी अगर कोई कर्मचारी हड़ताल या प्रदर्शन करते पाया जाता है तो हड़ताल करने वालों को एक्ट का उल्लंघन के आरोप सरकार की ओर से बिना वारंट के गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई की जाती है। गौरतलब है कि इस एक्ट को पिछले साल यूपी सरकार ने लागू किया था। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj