लॉकडाउन पार्ट 3 में बुनकरों को बड़ी राहत, पावरलूम चलाने की मिली छूट

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 02:45 PM (IST)

आजमगढ़: कोरोना महामारी को लेकर देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में काम-काज पूरी तरह से ठप है। लोगों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। इसको ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के तीसरे चरण में मऊ जिला प्रशासन ने बुनकरों को बड़ी राहत दी है।  जिलाप्रशासन ने बुनकरों को लूम चलाने के लिए छूट दे दिया है। इसके साथ ही रॉ-मैटेरियल की चार दुकानों को भी खोले जाने का आदेश दिया है। इसके अलावा पलम्बर और इलेक्ट्रिशियन को भी घरों घरों में मरम्मत करने की छूट दी गयी है।

बता दें कि जिलाधिकारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में बुनकरों को राहत पहुंचाने का काम किया जायेगा। जनपद में बङ़े पैमाने पर बुनकर है। इसलिए बूनकरों को सोशल डिस्टेंन्स का ख्याल रखते हुए लूम चलाने की छूट दी जा रही है। मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए लूम चलाने का दिशा निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही साड़ी बनाने में लगाने वाले सभी मैटेरिएल के लिए चार दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गयी है। लॉकडाउन में पानी और बिजली की समस्या से निपटने के लिए पलम्बर और इलेक्ट्रिशिएन को छूट दी जा रही है। जो घर घर जा कर जरुरत के अनुसार समस्या को निपटाने का काम करेगें।

 सोमवार को जनपद की स्थित जानने के बाद कुछ और छूट देने के बारे में विचार किया किया जायेगा। फिलहाल बुनकर नगरी में जिलाप्रशासन ने बुनकरों को बङी राहत पहुँचाने का काम किया है। बुनकरों का मुख्य पेश बन हो जाने से उनके ऊपर संकट आ गया था। परंतु अब उन्हें इस काम को करने की छूट दें दी गई है। वहीं जनपद की जनता का कहना है कि खटर पटर की आवाज़ से जनपद गुलजार होगा। 

Edited By

Ramkesh