झारखंड में बीजेपी को बड़ा झटका, बसपा 2 सीटों पर आगे

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 11:04 AM (IST)

यूपी डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों पर हुए मतदान पर मतगणना जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा नुक्सान हो रहा है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन को बहुमत मिलती दिख रही है। वहीं बसपा की बात करें तो 2 सीटों (हुसैनाबाद और बिसरामपुर) पर आगे चल रही है। हुसैनाबाद से बसपा प्रत्याशी शेर अली एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह से 572 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी सीट बिसरामपुर से बसपा प्रत्याशी राजेश मेहता कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे से मात्र 86 वोट से आगे हैं। दोनों सीटों पर मुकाबला काफी कड़ा और दिलचस्प है। फिलहाल अभी मतगणना जारी है। 

कौन कितनी सीट पर आगे?

Ajay kumar