अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर पति बना हैवान, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा, जानिए जमानत अर्जी पर क्या बोलीं एडीजे रेखा शर्मा?

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 08:56 PM (IST)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक सनकी पति ने पत्नी के साथ एसी वारदात को अंजाम दिया जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल मोहनलालगंज में पत्नी के अप्राकृतिक संबंध बनाने से मना करने पर उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेंड से काटने के आरोपी पति रवींद्र कुमार की जमानत अर्जी को एडीजे रेखा शर्मा ने खारिज कर दिया है।

PunjabKesari

अभियुक्त अपने कृत्य के कारण जमानत का हकदार नहीं
कोर्ट ने मामले को गंभीर करार देते हुए कहा है कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए, प्रथम दृष्टया अभियुक्त अपने कृत्य के कारण जमानत का हकदार नहीं है। कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया की वादी/ पीड़िता के भाई ने मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उसकी बहन की शादी छह वर्ष पूर्व आरोपी रवींद्र कुमार के साथ हुई थी लेकिन दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। कहा गया कि इसी बात को लेकर आरोपी वादी की बहन को मारता पीटता था लिहाज़ा वादी की बहन तीन माह से मायके में रह रही थी।

PunjabKesari

अप्राकृतिक दुष्कर्म का विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काटा
पीड़िता के भाई ने आगे कहा गया कि 26 दिसम्बर 2022 को रवींद्र वादी की बहन को विदा कराकर ले गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया जिसका वादी की बहन ने विरोध किया।  इस पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static