श्रीकांत शर्मा का बड़ा बयान, कहा- इस देश पर कलंक है कांग्रेस

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 06:28 PM (IST)

मथुराः प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश पर कलंक है। जिसे देश की जनता लगातार समाप्त करती जा रही है। उन्होंने कहा कि इटली सोच की कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर हिंदुओं को अपमानित करने का काम किया है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पाक में जाकर आतंकियों को मारने पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी सवाल उठाते हैं। वहीं नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए कांग्रेस के नेता पाकिस्तान जाकर समर्थन मांगते हैं। अब कांग्रेस का नकाब उतर चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करने वाले विपक्षी दल अपराधियों को संरक्षण देते थे। आज अगर कहीं अपराध घटित होता है। तो अपराधी सलाखों के पीछे होते हैं उन्हें बचाया नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश और मायवती ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की उन्हें अपराधियों की चिंता है। मुन्ना बजरंगी जो बहुत बड़ा माफिया था। उसकी हत्या जेल में हुई इसकी भी जांच की जा रही है। 

प्रदेश में बिजली की बढ़ी दर्रो और चैंकिग के नाम पर उत्पीड़न के बारे में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष हताश में है। कोई मुद्दा नहीं है। हम प्रदेश के किसानों को 18 घंटे बिजली देने का काम कर रहे हैं।

Tamanna Bhardwaj